Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भ्रष्टाचार के आरोपियों पर एसीबी की सख्ती, बहाली और पोस्टिंग नियमों में बदलाव की तैयारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में भ्रष्टाचार के मामलों पर शिकंजा कसने की दिशा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ा कदम उठाया है। रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए और बाद में जमानत पर बाहर आए सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त नीति अपनाने की तैयारी की जा रही है। एसीबी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सुझाव दिया है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार कर्मचारियों को दोबारा सेवा में बहाल करने से बचा जाए। यदि जांच लंबित रहने के दौरान उनकी बहाली आवश्यक हो तो उन्हें पुराने कार्यस्थल पर तैनात न कर कम से कम 100 किलोमीटर दूर किसी अन्य जिले में नियुक्त किया जाए।

सूत्रों के अनुसार एसीबी ने ऐसे करीब 35 अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची सरकार को सौंपी है, जो भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई का सामना करने के बावजूद दोबारा उसी जिले या क्षेत्र में कार्यरत हैं। ब्यूरो का मानना है कि ऐसी तैनातियां जांच की निष्पक्षता और प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने भी इस स्थिति पर नाराजगी जताई है और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न विभागों में ऐसे कई कर्मचारी और अधिकारी अभी भी कार्यरत हैं, जो पहले रिश्वतखोरी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। बावजूद इसके, उनके कार्य करने के तरीके में कोई खास बदलाव नहीं आया है। इसी को देखते हुए ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत सूची तैयार की गई है, ताकि उनके खिलाफ नियमानुसार कदम उठाए जा सकें।

इस बीच फरीदाबाद नगर निगम में कथित वित्तीय अनियमितताओं और घोटालों को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद एसीबी ने निगम में पिछले छह वर्षों के दौरान हुए कार्यों और खर्चों की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा करीब 200 करोड़ रुपये के चर्चित घोटाले की जांच में भी तेजी लाई गई है। एसीबी ने मामले में कई अधिकारियों से पूछताछ के लिए आवश्यक अनुमति मांगी है।

पंचकूला नगर निगम के बैंक घोटाले की जांच भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। एसीबी का दावा है कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जांच एजेंसियों को ऐसे संकेत मिले हैं कि घोटाले में कुछ अन्य कर्मचारी और बिचौलिए भी शामिल हो सकते हैं। मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सक्रिय है और कई आरोपियों से पूछताछ की जा चुकी है।

जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अधिकारियों का मानना है कि नगर निगम से जुड़े कुछ कर्मचारियों के खातों में भी संदिग्ध लेनदेन हुए हैं। इन पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है। एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.