Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने से इंकार किया गया था।

हाई कोर्ट की खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि समान परिस्थितियों में अन्य आईएएस अधिकारियों को नियमों में छूट देकर अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर का लाभ दिया गया, जबकि अशोक खेमका को इससे वंचित रखा गया। अदालत ने इसे संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकार के विपरीत माना।

1991 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अशोक खेमका को वर्ष 2010 में केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव स्तर पर एंपैनल किया गया था। बाद में उनके बैच के कई अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव और सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ मिला, लेकिन खेमका का नाम इस सूची में शामिल नहीं किया गया।

केंद्र सरकार ने तर्क दिया था कि खेमका ने केंद्र में उप सचिव या उससे वरिष्ठ पद पर न्यूनतम तीन वर्ष की प्रतिनियुक्ति पूरी नहीं की थी, इसलिए वे पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते। इस निर्णय को खेमका ने CAT में चुनौती दी थी। उनका कहना था कि कई अधिकारियों को इसी शर्त में छूट देकर उच्च स्तर पर एंपैनल किया गया है।

मामले की सुनवाई के दौरान खेमका की ओर से ऐसे कई अधिकारियों के उदाहरण पेश किए गए, जिन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का आवश्यक अनुभव न होने के बावजूद अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनल किया गया था। अदालत ने पाया कि केंद्र सरकार इन तथ्यों का संतोषजनक खंडन नहीं कर सकी।

अपने फैसले में हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नियमों में छूट देने का अधिकार होने के बावजूद यदि उसका लाभ अन्य अधिकारियों को दिया गया और एक समान स्थिति वाले अधिकारी को नहीं दिया गया, तो यह भेदभाव की श्रेणी में आता है।

हालांकि अदालत ने यह भी माना कि अशोक खेमका अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं, इसलिए उन्हें केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति का वास्तविक लाभ नहीं दिया जा सकता। बावजूद इसके, न्यायालय ने निर्देश दिया कि भविष्य में किसी आयोग, प्राधिकरण, ट्रिब्यूनल या अन्य संवैधानिक एवं प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति के दौरान उन्हें अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर के एंपैनल अधिकारी के समकक्ष माना जाएगा।

इस फैसले के बाद अशोक खेमका को भविष्य में विभिन्न उच्च स्तरीय नियुक्तियों और अवसरों के लिए वही पात्रता और दर्जा मिलेगा, जो अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनल अधिकारियों को प्राप्त होता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.