Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत छापेमारी : बेरोजगार युवक के घर से 10 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद

Summer express, यमुनानगर। जिले में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मैदान 2.0’ अभियान के तहत गांव सारन में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मकान से 10.37 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।

डीएसपी रजत गुलिया ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अभियान के तहत सीआईए-1 और सीआईए-2 समेत पुलिस की 10 विशेष टीमों ने गांव सारन में एक साथ छापेमारी की। इस ऑपरेशन में करीब 150 पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल रहे।

तलाशी के दौरान गांव निवासी सुभाष के घर से 10 लाख 37 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, सुभाष बेरोजगार है और उसकी आय का कोई स्पष्ट स्रोत सामने नहीं आया है। उसकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है।

जांच के दौरान मकान से करीब 60 हजार रुपये की पुरानी और बंद हो चुकी मुद्रा भी बरामद हुई। इनमें 500 और 1000 रुपये के वे नोट शामिल थे, जिन्हें नोटबंदी के बाद अमान्य घोषित किया जा चुका है।

पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि संबंधित व्यक्ति का नाम नशा तस्करी गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। हालांकि अभियान के दौरान गांव में किसी भी व्यक्ति के पास से कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि बरामद नकदी को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब नकदी के स्रोत और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

जिला पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन मैदान 2.0’ के तहत आगे भी इसी तरह के विशेष अभियान जारी रहेंगे, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.