Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अकबरपुर फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत

Summer express, नारनौल। नेशनल हाईवे-148बी पर अकबरपुर फ्लाईओवर के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक ही परिवार की दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने फरार इनोवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में झुंझुनू जिले के गांव शिमला निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह अपनी मां कमला, चाचा दुलीचंद, चाची भतेरी और चचेरे भाई नवनीत के साथ रिश्तेदारी में हालचाल जानने के लिए गांव नांगल कालिया जा रहे थे। परिवार के सदस्य दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे।

बताया गया कि अकबरपुर फ्लाईओवर के पास टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचने पर दुलीचंद की मोटरसाइकिल अचानक पंचर हो गई। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिलों को सड़क किनारे खड़ा कर सभी लोग नीचे उतर गए। इसी दौरान नारनौल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक इनोवा कार ने पहले खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े परिवार के सदस्यों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में कमला, भतेरी, दुलीचंद और नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नरेश को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया।

नारनौल के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने कमला को मृत घोषित कर दिया, जबकि जयपुर में उपचार के दौरान भतेरी ने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद इनोवा चालक कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन भीड़ बढ़ती देख वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य जुटाकर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, दुर्घटना में मौत का कारण बनने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.