Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सुक्खू जनता को समर्पित करेंगे संजौली का आधुनिक एसपीएम खेल मैदान, तैयारियां अंतिम चरण में

Summer express/शिमला, संजू-:  राजधानी शिमला के संजौली स्थित एसपीएम खेल मैदान का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन 8 जून को होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस आधुनिक खेल मैदान को जनता को समर्पित करेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में शनिवार को शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने मैदान का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक शिमला, स्थानीय पार्षद अंकुश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और आयोजन समिति से जुड़े कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विधायक को कार्यक्रम की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी।विधायक हरीश जनारथा ने मैदान परिसर में खिलाड़ियों, दर्शकों और आम लोगों के लिए की जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सेवाओं तथा दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हों।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह आयोजन केवल खेल मैदान के उद्घाटन तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने और खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। “नशा छोड़ो, खेल खेलो” का संदेश समाज में फैलाना समय की जरूरत है और खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश देंगे। विधायक ने विश्वास जताया कि एसपीएम खेल मैदान के शुरू होने से शिमला में खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा।हरीश जनारथा ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से यह आयोजन सफल और यादगार बनेगा। उन्होंने कहा कि एसपीएम खेल मैदान का उद्घाटन शिमला में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.