Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तरेटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवतियों समेत पांच लोगों से चिट्टा बरामद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: जिला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवतियों समेत पांच लोगों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई थाना नादौन पुलिस की टीम ने तरेटी गांव में गश्त के दौरान की।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम हाई स्कूल तरेटी के समीप पहुंची तो वहां एक वाहन के पास पांच युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, लेकिन वे अपने बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। पुलिस को सभी व्यक्ति नशे के प्रभाव में भी प्रतीत हुए, जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन से दो पारदर्शी पन्नियों में रखा भूरे-सफेद रंग का संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर जांच करने पर इसकी कुल मात्रा 1.40 ग्राम चिट्टा पाई गई। इसके अलावा एक काले रंग के पर्स से पहचान पत्र, नकदी और कुछ जले हुए नोट भी बरामद हुए। पुलिस ने सभी बरामद वस्तुओं को नियमानुसार सील कर कब्जे में ले लिया।पुलिस ने इस मामले में कुशल कुमार निवासी भूम्पल (नादौन), अंकित निवासी जलाड़ी, पंकज कौडल निवासी भड़ोली (जिला कांगड़ा), अमरजोत निवासी होशियारपुर तथा तमन्ना निवासी जालंधर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लुधियाना में तेज रफ्तार बाइक का कहर, एक्टिवा सवार युवती गंभीर रूप से घायल

Summer express, लुधियाना | न्यू हरगोबिंद नगर मेन रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरी और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार...

मणिपुर हिंसा: राहत शिविरों में 731 मौतें, 43 हजार अब भी विस्थापित

Summer express, नई दिल्ली |  मणिपुर में मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा के तीन वर्ष बाद भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत सामने आए आंकड़ों ने राज्य में जारी मानवीय संकट की गंभीर तस्वीर पेश की है। गृह विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राहत...

हिसार में ATM उखाड़कर लाखों की नकदी ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, हिसार। जिले के गांव भिवानी रोहिल्ला में देर रात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को ही उखाड़ लिया। आरोपी मशीन में रखी 6 लाख 67 हजार 400 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और...

फरीदाबाद में ब्लैक स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 17,500 रुपये का चालान

Summer express,अनिल मंगला ,फरीदाबाद। शहर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन का 17,500 रुपये का ऑनलाइन चालान काट दिया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती गाड़ी में जान जोखिम में डालकर हुड़दंग करते नजर आए, जिससे सड़क...

करनाल कोर्ट कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान: रिश्तों में तनाव की आशंका, महिला पर परिजनों के गंभीर आरोप

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में कोर्ट कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का मामला सामने आया है। मॉडल टाउन स्थित सैनी कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहे 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने एक महिला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.