Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल कोर्ट कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान: रिश्तों में तनाव की आशंका, महिला पर परिजनों के गंभीर आरोप

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में कोर्ट कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का मामला सामने आया है। मॉडल टाउन स्थित सैनी कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहे 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने एक महिला पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक की पहचान रोहित कुमार निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जो करनाल कोर्ट में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह नौकरी के कारण करनाल में अकेला रह रहा था, जबकि उसका परिवार चंडीगढ़ में रहता है।

शाम पड़ोसियों ने कमरे के अंदर रोहित का शव फंदे से लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

प्रारंभिक जांच में मामला एक महिला के साथ व्यक्तिगत संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि रोहित पिछले कुछ समय से एक महिला के संपर्क में था और दोनों के बीच रिश्तों को लेकर तनाव चल रहा था। परिवार का दावा है कि महिला पहले से विवाहित है और तीन बच्चों की मां है, जबकि वह स्वयं को रोहित की पत्नी बताती थी।

परिजनों के अनुसार रात दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जो कथित तौर पर विवाद में बदल गई। उनका कहना है कि रोहित ने महिला को करनाल बुलाकर बातचीत करने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद रोहित मानसिक तनाव में था।

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच टीम मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.