Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में तेज रफ्तार बाइक का कहर, एक्टिवा सवार युवती गंभीर रूप से घायल

Summer express, लुधियाना | न्यू हरगोबिंद नगर मेन रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरी और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा आम आदमी पार्टी के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय के नजदीक हुआ। घायल युवती की पहचान 26 वर्षीय अंजुम के रूप में हुई है, जो एक्टिवा पर अपने घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी लेन में सामान्य गति से वाहन चला रही थी।

इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने संतुलन खो दिया और सीधे उसकी एक्टिवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती हवा में उछलकर सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत उसे उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बाइक पर तीन युवक सवार थे और वाहन तेज गति से चलाया जा रहा था। मोड़ पर बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

इस घटना ने एक बार फिर ट्रिपल राइडिंग, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी जैसे मुद्दों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के लिए जिम्मेदार बाइक सवारों की पहचान की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल हाईकोर्ट में  12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 जून से शुरू होगी नियमित सुनवाई

Summer express/शिमला-:  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में 8 जून से 12 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। इसके बाद 13 जून को शनिवार और 14 जून को रविवार होने के कारण न्यायालय में नियमित कार्यवाही नहीं होगी। ऐसे में हाईकोर्ट में सामान्य सुनवाई...

अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, बीमार पति को पीठ पर उठाकर विभाग-दर-विभाग भटकती दिखी महिला

Summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अकोला सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदिवासी महिला अपने बीमार पति को पीठ पर उठाकर अस्पताल के विभिन्न विभागों में ले जाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में मरीजों...

पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामला: पूछताछ के बाद आरोपी सौरव बिस्वास तिहाड़ जेल भेजा गया

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरव बिस्वास से पूछताछ पूरी होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन की रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की, जिसमें जांच...

24 घंटे बाद मिला नहर में डूबे दो युवकों का शव, क्षेत्र में शोक की लहर

Summer express, रानियां I गांव बणी के समीप राज कनाल नहर में नहाने के दौरान डूबे दो युवकों के शव 24 घंटे की तलाश के बाद बरामद कर लिए गए। गोताखोरों की टीम ने राजस्थान हेड क्षेत्र स्थित मसीतां हेड के पास दोनों शवों को खोज निकाला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का...

हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट से छात्रों का डेटा लीक होने का दावा, 10 लाख से अधिक रिकॉर्ड प्रभावित होने की आशंका

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट से बड़ी संख्या में छात्रों का निजी डेटा लीक होने का दावा सामने आया है। साइबर सुरक्षा से जुड़े एक शोधकर्ता ने आरोप लगाया है कि वेबसाइट में मौजूद तकनीकी खामी के कारण 10 लाख से अधिक छात्रों की संवेदनशील जानकारी अनधिकृत रूप से सार्वजनिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.