Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सतपाल सत्ती का कांग्रेस सरकार पर हमला,बोले- नीरज भारती के आरोपों से उजागर हुई सरकार की कार्यप्रणाली

Summer express/ऊना, राकेश -:भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद राज्य में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक स्तर तक पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रही है।

सत्ती ने कहा कि भाजपा लगातार विभिन्न मुद्दों को जनता के सामने उठाती रही है। उन्होंने दावा किया कि विकास परियोजनाओं में अनियमितताओं, सरकारी कार्यालयों में बढ़ते भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के मामलों को विपक्ष बार-बार उजागर करता रहा है, लेकिन सरकार इन मामलों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास करती रही।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती द्वारा हाल ही में लगाए गए आरोपों ने सरकार की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।सत्ती के अनुसार, जब सत्तारूढ़ दल के नेता ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, तो यह प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को दर्शाता है।भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफिया गतिविधियों, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार,कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन तथा विकास कार्यों को गति देने की दिशा में सरकार अपेक्षित कदम नहीं उठा पा रही है।सत्ती ने हाल ही में हुए स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विकास को प्राथमिकता देने और जनहित में कार्य करने का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.