Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रविवार को चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी श्रद्धा की भीड़, हजारों भक्तों ने किए माता के दर्शन

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास -:रविवार को माता चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। अवकाश होने के कारण पंजाब, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो बढ़ते-बढ़ते मुख्य मार्ग से होकर ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र तक पहुंच गईं। पूरे क्षेत्र में माता के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आया। भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही। पंचायत चुनाव संबंधी ड्यूटी पूरी करने के बाद होमगार्ड के जवान भी दोबारा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में शामिल हो गए हैं। उनकी तैनाती से मंदिर परिसर, प्रवेश द्वारों और कतारों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है।अधिकारियों के अनुसार देर शाम तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के माता के दरबार में माथा टेकने की संभावना जताई गई। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गईं।दूसरी ओर, भारी संख्या में वाहनों के पहुंचने के बावजूद यातायात व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही। चिंतपूर्णी पुलिस ने प्रमुख चौक-चौराहों, पार्किंग स्थलों और मंदिर मार्गों पर विशेष निगरानी रखी, जिससे कहीं भी जाम जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। प्रशासन की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.