Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से कुरुक्षेत्र के युवक की मौत, पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

Summer express, कुरुक्षेत्र। जिले के बाबैन क्षेत्र स्थित गांव गजलाना के एक युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। युवक का पार्थिव शरीर  को उसके पैतृक गांव पहुंचा, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान विरेन रंगा के रूप में हुई है, जो उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया हुआ था। जानकारी के अनुसार कनाडा में रहने के दौरान उसे अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

परिजनों ने आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद विरेन का पार्थिव शरीर भारत मंगवाया। शव गांव गजलाना पहुंचते ही शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

गांव के सरपंच प्रेम सैनी ने बताया कि विरेन एक मेहनती, मिलनसार और महत्वाकांक्षी युवक था। बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद लेकर वह विदेश गया था। उसकी असमय मौत से गांव के लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है।

विरेन के पिता राजेंद्र रंगा ने बताया कि उनके बेटे ने खरींडवा स्थित आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में दो वर्षीय कोर्स पूरा किया था। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए कनाडा के वैंकूवर शहर गया, जहां उसने इलेक्ट्रिकल विषय में डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी कर ली थी। परिवार को उम्मीद थी कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह बेहतर भविष्य बनाएगा, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सभी सपनों को अधूरा छोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन और ग्रामीण अभी भी इस दुखद घटना से उबर नहीं पाए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.