Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून ने बढ़ाई रफ्तार: 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट,उत्तर भारत में आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी

Summer express, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देशभर में अपनी रफ्तार तेज कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 8 जून को मानसून ने अरब सागर के अतिरिक्त क्षेत्रों के साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान देश के करीब 25 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं, आंधी-तूफान और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

उत्तर भारत में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कई इलाकों में 11 और 12 जून को धूलभरी आंधी चलने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पश्चिमी राजस्थान में विशेष रूप से धूलभरी आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 से 14 जून के बीच इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की जा सकती है। वहीं, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में 13 और 14 जून को तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

यूपी, एमपी, बिहार और झारखंड में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में 10 से 14 जून के बीच कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 जून को तेज आंधी और वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9 से 14 जून के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बिहार में 10 से 12 जून तथा ओडिशा में 11 और 12 जून को भारी बारिश हो सकती है। झारखंड, बिहार और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल क्षेत्रों में भी 10 से 12 जून के दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के संकेत

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 और 12 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

दक्षिण भारत में मानसून का असर बढ़ा

केरल और कर्नाटक में मानसून के सक्रिय होने के कारण 9 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तटीय और आंतरिक कर्नाटक में 11 जून तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में 12 जून तक गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश की संभावना

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 जून तक लगातार भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

देशभर में मानसून की बढ़ती सक्रियता के बीच मौसम विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है और लोगों से स्थानीय प्रशासन एवं मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.