Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ में 32 करोड़ रुपये से सुधरेंगी 16 सड़कें, प्रमुख मार्गों के नवीनीकरण का प्रस्ताव तैयार

Summer express, बहादुरगढ़। जिले में सड़क अवसंरचना को बेहतर बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 32 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 16 सड़कों के सुधार और नवीनीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद बहादुरगढ़, बादली, बेरी और झज्जर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित परियोजनाओं में बहादुरगढ़-नजफगढ़ मार्ग और रोहद-बादली मार्ग जैसे व्यस्त और महत्वपूर्ण सड़क मार्ग भी शामिल हैं। इन दोनों सड़कों के सुधार पर ही आठ करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने का अनुमान है। लंबे समय से इन मार्गों की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक जिन 16 सड़कों को इस योजना में शामिल किया गया है, उनमें से 10 मार्ग बहादुरगढ़ क्षेत्र, तीन बादली क्षेत्र, दो बेरी क्षेत्र और एक झज्जर क्षेत्र का है। कुल मिलाकर इन सड़कों की लंबाई करीब 119 किलोमीटर है, जबकि लगभग 18 किलोमीटर हिस्से में व्यापक सुधार कार्य प्रस्तावित किया गया है।

प्रस्ताव में बहादुरगढ़-झज्जर रोड से खेड़ी आसरा, कसार पहुंच मार्ग, कसार से नूना माजरा, परनाला-निजामपुर रोड, बामनौली-निजामपुर मार्ग, सौलधा-मुंढेला रोड, खरखौदा-आसौदा रोड, बहादुरगढ़-बादली-चंदू रोड, गुभाना-बाकरगढ़ मार्ग, सांपला-गढ़ी सांपला-मातन-दुल्हेड़ा रोड तथा खेड़ी जाट मार्ग समेत कई महत्वपूर्ण सड़कों को शामिल किया गया है।

हालांकि जिले में पहले से चल रहे कुछ सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य अभी अधूरे पड़े हैं। विभाग का कहना है कि तारकोल (बिटुमेन) की कमी के कारण कई परियोजनाओं की गति प्रभावित हुई है। इसके बावजूद नई परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिए गए हैं ताकि मंजूरी मिलने के बाद विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजेश तोमर ने बताया कि 16 सड़कों के सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में चल रहे कुछ कार्यों में देरी का मुख्य कारण तारकोल की कमी रही है, जिसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.