Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बंदी सिखों की रिहाई की मांग पर लाडोवाल टोल दो घंटे रहा टोल फ्री, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Summer express, लुधियाना। बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत मंगलवार को लुधियाना स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर कौमी इंसाफ मोर्चा ने दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया गया, जिससे वाहनों को बिना किसी शुल्क के गुजरने की अनुमति दी गई। आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

मोर्चा के नेताओं का कहना है कि लंबे समय से बंदी सिखों की रिहाई की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी के विरोध में प्रतीकात्मक तौर पर लाडोवाल टोल प्लाजा पर दो घंटे का धरना-प्रदर्शन किया गया और टोल वसूली बंद रखी गई।

मोर्चा के प्रतिनिधि बलविंदर सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आगामी 4 जुलाई को राजपुरा में दोपहर 12 से 2 बजे तक रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 15 अगस्त को राज्यपाल निवास के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

इधर, बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर भाई हरमिंदर सिंह द्वारा शुरू की गई पैदल यात्रा भी चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब से यात्रा शुरू की है, जो श्री हजूर साहिब पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सिख संगठनों और धार्मिक संस्थाओं की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया जा रहा है।

लुधियाना के अली मोहल्ला स्थित एक कार्यक्रम में सिख तालमेल कमेटी समेत कई संगठनों ने भाई हरमिंदर सिंह को सम्मानित किया। संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई को लेकर समाज में व्यापक समर्थन है और शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जा रही यह यात्रा लोगों को एकजुट करने का काम कर रही है। उन्होंने आंदोलन को हरसंभव सहयोग देने का भी भरोसा दिलाया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.