Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भूकंप से 25 कच्चे-पक्के मकान क्षतिग्रस्त,4 लाख से अधिक का नुकसान; 15 जून को होगी मेगा मॉक ड्रिल

Summer express/कांगड़ा, राहुल-: हाल ही में आए भूकंप के झटकों से जिला कांगड़ा में कच्चे और पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन द्वारा किए गए प्रारंभिक आकलन के अनुसार जिले में कुल 25 मकान प्रभावित हुए हैं, जिनमें 20 कच्चे और 5 पक्के मकान शामिल हैं। इस प्राकृतिक आपदा से 4 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेकटा ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मई को आए भूकंप के कारण सबसे अधिक नुकसान शाहपुर उपमंडल में दर्ज किया गया। शाहपुर क्षेत्र में तीन कच्चे और तीन पक्के मकानों को क्षति पहुंची है। वहीं उपतहसील दारिणी के अंतर्गत दो पक्के तथा 17 कच्चे मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 15 जून को राज्यव्यापी मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।इस मेगा मॉक ड्रिल में भूकंप, भूस्खलन तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, आपदा प्रबंधन टीमों, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन में अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा, 8 पीड़ितों को 4 लाख की राहत स्वीकृत

Summer express/सोलन-: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत पात्र पीड़ितों को राहत राशि समयबद्ध उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय एवं सहायता प्रदान करने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।उपायुक्त आज जिला स्तरीय सतर्कता एवं...

तंबाकू मुक्त गांव बनाने में ऊना प्रदेश में अव्वल, 112 गांवों के बाद अब शत-प्रतिशत लक्ष्य पर नजर

Summer express/ऊना, राकेश-: तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत ऊना जिले ने प्रदेशभर में अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखते हुए 112 गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने की उपलब्धि हासिल की है। अब जिला प्रशासन ने अभियान के अगले चरण में शेष गांवों को भी इस मुहिम से जोड़ने की तैयारी तेज कर दी है। उपायुक्त...

केएमपी एक्सप्रेसवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर लगी भीषण आग

Summer express, तावड़ू (नूंह)। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर खोड़ बसई सीमा क्षेत्र के पास एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी की ढलान पर केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क पर गिरते ही उसमें भरा केमिकल फैल गया और कुछ ही देर में आग लग गई। सड़क पर फैले...

शहद और मधुमक्खी के मोम से तैयार इको-फ्रेंडली उपहारों से सजेगी दिवाली, MHU के विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

Summer Express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। दिवाली के अवसर पर बाजार में जहां मिठाइयों और पारंपरिक उपहारों की मांग बढ़ रही है, वहीं महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालय (MHU), करनाल के विद्यार्थियों ने इस बार त्योहार के लिए कुछ अनूठे और पर्यावरण के अनुकूल उपहार तैयार किए हैं। विद्यार्थियों ने शहद और मधुमक्खियों से मिलने वाले...

दीपावली पर पलवल के बाजार पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, व्यापारियों से की मुलाकात

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू) | दीपावली के त्योहार पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बुधवार को पलवल के मुख्य बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान व्यापारियों ने मंत्री का दुकानों पर बैठाकर तिलक और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.