Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना के सराफा बाजार में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, ग्राहक बनकर आया युवक सोने के गहने लेकर फरार

Summer express, लुधियाना |  शहर के चौड़ा बाजार स्थित सराफा बाजार में दिनदहाड़े एक शातिर युवक ने ज्वेलरी शोरूम से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। आरोपी ग्राहक बनकर दुकान में आया और दुकानदार को बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार न्यू आतम ज्वैलर्स के संचालक आतम प्रकाश पासीन ने बताया कि आरोपी युवक एक दिन पहले उनकी दुकान पर आया था। उसने सोने की कैंठी, झुमकी और मैचिंग कान के कांटों का सेट देखा और अगले दिन खरीदारी करने की बात कहकर चला गया।

मंगलवार सुबह करीब 11:35 बजे युवक दोबारा दुकान पर पहुंचा। इस दौरान उसने चालाकी से दुकान के कर्मचारी को पहले कोल्ड ड्रिंक और फिर नमकीन लाने के बहाने बाहर भेज दिया। कर्मचारी के बाहर जाते ही आरोपी ने दुकानदार के सामने रखे सोने के आभूषणों को समेटा और मौके से भाग निकला।

दुकानदार ने उसे पकड़ने की कोशिश की और पीछे दौड़े भी, लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी हुए सोने के आभूषणों का वजन करीब साढ़े चार से पांच तोला है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद सराफा बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मंडी में बाल सुरक्षा कानूनों पर पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल सुरक्षा और बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और उनमें हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान किशोर न्याय अधिनियम-2015,...

धर्मशाला वन मंडल में जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला  | धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धर्मशाला शहर के समीप सराह और बनडी क्षेत्र में जंगलों में आग लगने के दो मामले सामने आए, जिन पर वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के...

हमीरपुर में निक्षय मित्रों ने 140 टीबी मरीजों को लिया गोद

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर जिला में निक्षय मित्र लगातार आगे आ रहे हैं। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, निजी स्कूलों, एनजीओ और व्यापार मंडल ने 140 टीबी मरीजों को गोद लिया। आगामी छह महीने तक ये निक्षय मित्र मरीजों की देखभाल करेंगे और...

आईएचएम के विशेषज्ञों ने जेल कैदियों को सिखाए कुकिंग के गुर

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को भविष्य में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के सहयोग से कैदियों के लिए पांच दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक शुरू : 2600 पटवारियों को राहत देने पर मंथन, टीचर ट्रांसफर पॉलिसी भी एजेंडे में

Summer express, अंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक और कर्मचारी हितों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। विशेष रूप से 2600 नव-नियुक्त पटवारियों को राहत देने और शिक्षकों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.