Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चलती थार में लगी भीषण आग : कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर राख, पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान

summer express, भवानीगढ़ | नेशनल हाईवे-7 पर गांव चन्नो के समीप देर रात एक चलती थार एसयूवी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार दंपति समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, संगरूर निवासी परम मित्तल अपनी पत्नी के साथ चंडीगढ़ से थार गाड़ी में वापस घर लौट रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे जब वे गांव चन्नो स्थित स्टीलमैनज पब्लिक स्कूल के नजदीक पहुंचे तो वाहन का एयर कंडीशनर (एसी) अचानक काम करना बंद कर गया।

एसी में आई खराबी के बाद दंपति ने वाहन को सड़क किनारे रोककर जांच करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

सड़क सुरक्षा फोर्स के सहायक सब-इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में थार पूरी तरह जलने लगी।

सूचना मिलते ही संगरूर और पटियाला से फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर केवल लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुका था।

गनीमत रही कि आग लगने से पहले ही परम मित्तल और उनकी पत्नी वाहन से बाहर निकल चुके थे, जिसके चलते दोनों सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.