Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला ग्रीष्मोत्सव की दूसरी शाम में ज्योतिका टांगरी ने बिखेरा सुरों का जादू

Summer express/शिमला, 9 जून-:  ऐतिहासिक रिज मैदान में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड पार्श्व गायिका ज्योतिका टांगरी की प्रस्तुति रही। अपने लोकप्रिय गीतों और दमदार गायन से उन्होंने स्थानीय लोगों तथा देशभर से आए पर्यटकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त एवं ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने मुख्य अतिथि हरीश जनारथा तथा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर को सम्मानित किया। वहीं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने पार्षद चमन और अंकुश को सम्मानित किया।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्थानीय और बाहरी कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुई। तनुजा चौहान, डोनी चौहान, डॉ. मनोज गंधर्व, पंकज ठाकुर, हेमंत शर्मा और राजीव सहित उत्तराखंड के उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।ग्रीष्मोत्सव के तहत दिनभर विभिन्न आकर्षणों का आयोजन भी किया गया। रिज मैदान पर स्टेच्यू मैन, विभिन्न कैरेक्टर प्रस्तुतियां, महानाटी और फ्लावर शो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के माध्यम से विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोककलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।इसके अलावा पुलिस सहायता कक्ष परिसर में राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा के लोकनृत्यों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं गेयटी थिएटर में रंगमंच उत्सव के अंतर्गत ‘डबल-ट्रबल’ नाटक का सफल मंचन किया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ ‘युवा संवाद’, महिला सशक्तिकरण पर हुई व्यापक चर्चा

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा परिसर में शुक्रवार को ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को महिलाओं के अधिकारों, उनकी सामाजिक भूमिका और समान अवसरों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस विशेष...

मंहगी होती शिक्षा के खिलाफ व छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए एबीवीपी ने शुरू किया प्रदेश सरकार घेराव

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हाल ही में जिला ऊना में संपन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य स्तरीय अधिवेशन के बाद महंगी होती शिक्षा और छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए सुक्खू सरकार को घेरना शुरू कर दिया। आज इकाई स्तर प्रधानाचार्य के माध्यम प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ ही एबीवीपी ने आगामी...
Summer Express - पानीपत में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

पानीपत में 12 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न का मामला, सौतेली मां और उसके बेटे पर गंभीर आरोप

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें 12 वर्षीय बालिका के साथ लंबे समय तक कथित यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना किए जाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपित महिला और उसका पुत्र...

विधवा की जमीन कब्जे की शिकायत पर मंत्री का सख्त एक्शन

Summer express, चरखी दादरी। जिला लघु सचिवालय में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कथित जमीन धोखाधड़ी और अवैध कब्जे का मामला प्रमुखता से उठा। समसपुर गांव की विधवा बाला देवी ने सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के समक्ष शिकायत रखी कि उसकी जमीन पर धोखाधड़ी के जरिए कब्जा किया गया है। शिकायत में...

हिमाचल में स्पोर्ट्स टूरिज्म को नई दिशा देने की तैयारी, केंद्र से राहत पैकेज की मांग दोहराई

शिमला,कमल कुमार शर्मा -:नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में स्पोर्ट्स टूरिज्म और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.