Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जाखू में पेड़ गिरने से मंदिर मार्ग बाधित, तीन घंटे रही आवाजाही ठप

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी शिमला में भारी वर्षा के चलते भूस्खलन और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे जाखू क्षेत्र में एक पेड़ गिरने से जाखू मंदिर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। यह हादसा टिटला होटल के पास हुआ, जहां पेड़ गिरने से मलबा सड़क पर फैल गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में निर्माण कार्य भी चल रहा था। सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद अतुल गौतम मौके पर पहुंचे। पेड़ को हटाने और विद्युत आपूर्ति को बहाल करने का कार्य जारी है। करीब तीन घंटे तक यह मार्ग बंद रहा।यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। सौभाग्यवश इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लगातार बारिश और साथ में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से यह पेड़ गिरा है — यह जांच का विषय है। फिलहाल पेड़ को हटाने और बिजली आपूर्ति को बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है। सबसे राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के...

कांगड़ा में लंपी वायरस की दस्तक तेज, 350 पशु संक्रमित; 70 का उपचार जारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पशुओं में लंपी वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक करीब 350 पशु लंपी वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 211 पशु उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि करीब 70 संक्रमित पशुओं का...

चलती स्कूल वैन का दरवाजा खुलने से 10 वर्षीय छात्र पहिए के नीचे आया, मौत

summer express , कटनी | कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तीसरी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल जाते समय चलती वैन का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे छात्र सड़क पर गिर गया और वैन के पहिए की चपेट...

आदमपुर में पंजाब रोडवेज बस ने युवक को कुचला: मौके पर मौत, सड़क पर लगा जाम

Summer express , जालंधर | जालंधर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर आदमपुर स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस के सामने गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच हुआ, जब पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने सड़क पर जा रहे युवक को पीछे से टक्कर...

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.