Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बल्ह घाटी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, डडौर में घरों में घुसा हाईवे का पानी

Mandi, Dharamveer

बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते मंडी जिले की बल्ह घाटी में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। सुकेती खड्ड में आए उफान से जहां किसानों की नकदी फसलें तबाह हो गईं, वहीं चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे किनारे उचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण डडौर क्षेत्र के दर्जनों घरों की निचली मंजिलों में कई फीट तक पानी भर गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के बाद से बारिश के समय हाईवे का पानी उनके घरों में घुसना आम हो गया है। अनिल चौधरी नामक निवासी ने बताया कि एनएचएआई द्वारा सड़क तो चौड़ी कर दी गई, लेकिन नालियों की कोई समुचित योजना नहीं बनाई गई, जिससे हर बारिश के बाद यह स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

वरिष्ठ नागरिक पार्वती देवी ने बताया कि अब हल्की बारिश में भी उनका घर जलमग्न हो जाता है, जिससे रहना मुश्किल हो गया है। प्रभावितों ने नगर परिषद, एसडीएम बल्ह और स्थानीय विधायक से कई बार शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार से उचित निकासी व्यवस्था की मांग के साथ-साथ मुआवजे की भी मांग की है, ताकि वे इस समस्या से स्थायी रूप से राहत पा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.