Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तराखंड में हरियाणा पर्यटकों की कार 70 मीटर गहरी खाई में गिरी, पांच घायल

Summer express, चंपावत |उत्तराखंड के चंपावत जिले में बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुन्स्यारी से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 3:21 बजे टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के समीप हुई। बताया जा रहा है कि कार पिथौरागढ़ जिले के पर्यटन स्थल मुन्स्यारी से टनकपुर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में घायल लोगों की पहचान मोहित (33), अतुल (32), अमनदीप (30), चालक आदित्य (32) और विवेक (32) के रूप में हुई है। सभी हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं और उत्तराखंड घूमने आए थे।

घटना की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद आने से वाहन का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

पर्वतीय मार्गों पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच प्रशासन ने यात्रियों से लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम करने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त व आयुक्त पदों पर होगी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Summer express, चंडीगढ़ l हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त सहित एक आयुक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने सर्च कमेटी का गठन कर दिया है, जो प्राप्त नामों पर विचार कर वैधानिक...

एसटीएफ अंबाला ने गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को किया गिरफ्तार, विदेश से चल रहा था नेटवर्क

Summer express, अंबाला | स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को गिरफ्तार किया है। ममता रानी पर आरोप है कि वह अपने पति द्वारा रूस से संचालित किए जा रहे आपराधिक नेटवर्क को भारत में वित्तीय और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करा रही थी। डीएसपी अमन के अनुसार,...

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.