Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में अमित बजाज के ठिकानों पर ED की दो दिवसीय कार्रवाई पूरी, अहम दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में

Summer express, जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा ठेकेदार एवं कारोबारी अमित बजाज से जुड़े ठिकानों पर की गई दो दिवसीय छापेमारी देर रात समाप्त हो गई। मंगलवार सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई करीब 40 घंटे तक चली, जिसके बाद जांच एजेंसी की टीमें दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के साथ वापस लौट गईं। फिलहाल मामले में किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई। ईडी ने अमित बजाज के न्यू जवाहर नगर स्थित आवास और कार्यालय समेत कई परिसरों की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान डिजिटल डेटा, प्रॉपर्टी रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेजों को जांच के लिए जब्त किया गया।

कई राज्यों में एक साथ हुई छापेमारी

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत पंजाब के जालंधर और लुधियाना, उत्तर प्रदेश के बरेली तथा दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई की। जांच एजेंसी के मुताबिक, तलाशी उन व्यक्तियों और संस्थाओं के आवासीय व व्यावसायिक परिसरों पर की गई जो मामले से जुड़े बताए जा रहे हैं।

निवेश और टैक्स लेन-देन जांच के दायरे में

सूत्रों के अनुसार, अमित बजाज शहर के कई प्रमुख उद्योगपतियों और कारोबारियों के टैक्स एवं निवेश संबंधी मामलों से जुड़े रहे हैं। जांच एजेंसियां कथित तौर पर निवेश और कर संबंधी लेन-देन में संभावित अनियमितताओं की पड़ताल कर रही हैं। बजाज नगर निगम के ठेकेदार भी बताए जाते हैं।

डिजिटल उपकरणों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच

छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों ने कई डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की। एजेंसी अब जब्त किए गए डेटा और दस्तावेजों का विश्लेषण कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.