Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सब्जी विक्रेता महिला से सोने की चेन छीनने का प्रयास,पंजाब के चार युवक गिरफ्तार

मंडी/ धर्मवीर -:मंडी जिले के गुम्मा क्षेत्र में बुधवार शाम एक महिला से चेन झपटने की घटना सामने आई। महिला सड़क किनारे सब्जियां बेच रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर आए कुछ युवकों ने उसे निशाना बनाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को मौके से ज्यादा दूर भागने का मौका नहीं मिला और उन्हें पकड़ लिया गया।जानकारी के अनुसार, गुम्मा निवासी रामलाल की पत्नी पूनी देवी रोजाना की तरह सड़क किनारे सब्जियां बेच रही थीं।

बुधवार शाम करीब छह बजे चार युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों ने महिला के गले में पहनी चेन झपट ली और तेजी से मंडी की दिशा में भागने लगे। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और सहायता के लिए शोर मचाया।महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और दुकानदार तुरंत सक्रिय हो गए। लोगों ने आरोपियों का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उन्हें रोककर पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जोगिंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।पुलिस जांच में पता चला कि पकड़े गए युवक पंजाब से संबंधित हैं। मामले में कुल नौ युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया, जबकि चार युवकों के खिलाफ चेन झपटने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक मंडी, विनोद कुमार ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी तथ्यों की गहन जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपियों को शीघ्र पकड़ने में सफलता मिली।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

संगठन सृजन अभियान को लेकर विक्रमादित्य सिंह का दावा, विकास और सड़क बहाली पर सरकार का फोकस

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिमला ग्रामीण और चौपाल विधानसभा क्षेत्रों से 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान को प्रदेशभर में सकारात्मक समर्थन...

लीगल एड डिफेंस काउंसिल के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन की दो दिवसीय हड़ताल, वकीलों ने किया अदालतों का बहिष्कार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- : लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीति को वापस लेने की मांग की। विरोध के तहत बार एसोसिएशन ने दो दिनों की हड़ताल का...

ऑर्केस्ट्रा ग्रुप विवाद में महिला कांस्टेबलों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, भाजपा ने सरकार को घेरा

Summer express/शिमला,  संजू -:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने जूंगा स्थित पुलिस प्रथम बटालियन के “हार्मोनी ऑफ द पाइंस” ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े विवाद को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने में विफल रही है और महिला...

कंगना रनौत के बयान और शिक्षा मंत्री की नियुक्ति के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। भाजपा सांसद कंगना रनौत के कथित विवादित बयान और नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर हरियाणा में सियासी माहौल गरमा गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर हरियाणा महिला कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए। संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन के महज 24 घंटे के...

कैथल में एंटी नारकोटिक्स सेल और तस्करों के बीच मुठभेड़: एक आरोपी घायल, 48 ग्राम चिट्टा बरामद

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार तड़के करीब दो बजे एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम और कथित नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.