Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीट पर शिमला में महासंग्राम, स्कैंडल पॉइंट पर धारा 163 तोड़ SFI का हल्ला बोल दी गिरफ्तारियां,पुलिस के साथ हुई झड़प

Summer express/शिमला ,संजू-:  नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर देश भर में जारी आक्रोश की आग अब हिमाचल प्रदेश भी पहुंच गई है। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक स्कैंडल पॉइंट पर गुरुवार शाम 3:30 बजे SFI  के कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में अचानक हुए प्रदर्शन से माल रोड पर अफरा-तफरी मच गई।मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और अतिरिक्त पुलिस बल को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक तीखी झड़प और धक्का-मुक्की चलती रही जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया ।

स्कैंडल पॉइंट पर अचानक सैकड़ों की तादाद में पहुंचे एसएफआई  कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का सीधा आरोप है कि मोदी सरकार देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। एसएफआई के राज्य अध्यक्ष अनिल ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि NEET परीक्षा में 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। साथ ही SFI ने बड़ा ऐलान करते हुए चेतावनी दी है कि आगामी 19 जून को दिल्ली में ‘मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन’ और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर का घेराव किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पलवल में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को पलवल के क्लॉक टावर के निकट स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के 12 वर्षों की...

यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने को कृषि विभाग सख्त, खाद वितरण केंद्रों पर बढ़ाई निगरानी

Summer express, बलिंद्र कुमार, कैथल। जिले में धान सीजन के दौरान किसानों को यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग की ओर से खाद वितरण केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर भूपेंद्र...

डेहा बस्ती में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की कार्रवाई

Summer express, रादौर। रादौर क्षेत्र के छोटा बांस स्थित डेहा बस्ती में शनिवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की। हाल ही में करनाल सीआईए टीम पर हुए पथराव और आरोपी को छुड़ाने की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते...

चानौत में पानी को लेकर संघर्ष तेज, प्रशासन और अनशनकारियों के बीच बढ़ा गतिरोध

Summer express, जींद। गांव चानौत में पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब प्रशासन और धरना कमेटी के बीच टकराव का रूप लेता जा रहा है। एक तरफ प्रशासन आंदोलन समाप्त कर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की बात कह रहा है, जबकि दूसरी ओर अनशनकारी अपनी मांगों पर अडिग रहते...

झज्जर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड संजय, एक सब-इंस्पेक्टर घायल

Summer express, झज्जर। झज्जर जिले में शनिवार को हुई एक पुलिस मुठभेड़ में दुजाना गांव के चर्चित विजय सैनी हत्याकांड और अपनी पत्नी की हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी संजय मारा गया। यह मुठभेड़ गांव कडोधा के निकट रणखंडा रोड पर हुई, जहां पुलिस और आरोपी के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.