Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में आंधी-बारिश का कहर : कई जिलों में नुकसान, 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। भीषण गर्मी और लगातार पड़ रही लू के बीच हरियाणा में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से पहुंची नमी के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और बारिश का दौर देखने को मिला। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश के कारण नुकसान की घटनाएं भी सामने आई हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राज्य के सभी 22 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। विभाग की ओर से उत्तर और पश्चिमी हरियाणा के 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

आंधी-तूफान के कारण कई जिलों में पेड़, बिजली के खंभे और अन्य ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे यातायात और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र में डाकघर के निकट एक विशाल बरगद का पेड़ सड़क पर गिर गया। वहीं टोहाना के चंडीगढ़-बलियाला मार्ग पर करीब 10 फीट ऊंची दीवार गिरने से एक कार उसके नीचे दब गई। तलवाड़ा गांव में भी एक मकान की दीवार ढहने की सूचना है।

कुरुक्षेत्र में एक मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति के मलबे में दबने की खबर सामने आई है। वहीं जींद जिले के नरवाना-समैन मार्ग पर तेज आंधी के चलते बिजली की तारें टूट गईं, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

बारिश और तेज हवाओं का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अंबाला में सबसे अधिक 7.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम होकर 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि भिवानी 45 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि रोहतक में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 13 जून को मौसम में आंशिक सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक समेत मध्य और पश्चिमी हरियाणा के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

विभाग का अनुमान है कि 14 और 15 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी के कुछ इलाकों में मौसम का असर बना रह सकता है। इसके बाद 15 जून के पश्चात प्रदेश में मौसम के पूरी तरह साफ होने की संभावना जताई गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.