Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद में दिव्यांग प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, CMO कार्यालय का ड्राइवर 44 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, जींद। हरियाणा के जींद में दिव्यांग (हैंडिकैप्ड) प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) सिरसा की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एक ड्राइवर को 44 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगदीश के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करवाने के बदले उससे 44 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की योजना बनाई।

पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत शिकायतकर्ता ने नागरिक अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप स्थित वीटा बूथ के पास आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी। जैसे ही आरोपी ने राशि स्वीकार की, शिकायतकर्ता ने टीम को संकेत दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद एसीबी अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 44 हजार रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मामले में कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल था या नहीं। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.