Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है, जबकि 14 जून से परिस्थितियों में सुधार होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बीते 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का व्यापक असर देखने को मिला। सबसे अधिक वर्षा सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई, जहां करीब 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई। धर्मपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। विभाग ने 12 जून के लिए सिरमौर, शिमला, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, भारी ओलावृष्टि और तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है।इसके अलावा ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, चंबा और अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 13 जून के बाद धीरे-धीरे कम होने लगेगा। 14 जून से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ होने की उम्मीद है। हालांकि ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बावजूद लोगों को तेज अंधड़ और ओलावृष्टि जैसी स्थितियों से काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है।बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वर्तमान में मैदानी इलाकों में तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।विभाग का कहना है कि 14 जून के बाद जैसे-जैसे मौसम साफ होगा, मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान फिर बढ़ने लगेगा। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून भी लगातार उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो हिमाचल प्रदेश में मानसून 25 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लगातार बारिश से शिमला बेहाल, संजौली में डंगा धंसा, लक्कड़ बाजार व ओक ओवर में गिरे पेड़

Summer express /शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। भारी वर्षा के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में डंगा धंसने और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों की त्वरित...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत; HGTU ने शिक्षा सुधारों के साथ पदोन्नति, ट्रांसफर और डीए की मांग दोहराई

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (HGTU) ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। संघ ने इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्कूलों के पुनर्गठन, शिक्षकों की पदोन्नति, आवश्यकता-आधारित स्थानांतरण, नई भर्तियों और लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की मांगों...

सावन में श्रद्धालुओं के लिए राहत बनी बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह में हरिद्वार में गंगा स्नान, कांवड़ यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस विशेष रेल सेवा का लाभ पंजाब, हरियाणा और आसपास के...

7 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पानीपत पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Summer express, पानीपत। पानीपत पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने पेश किया और पूरे मामले की जानकारी साझा...

जेएलएन नहर में डूबे किसान की तलाश जारी, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Summer express, झज्जर। बेरी क्षेत्र के गांव गोच्छी में जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में डूबे 25 वर्षीय किसान पंकज का 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.