Summer express, नई दिल्ली I भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 परिवहन विमान शनिवार को असम स्थित जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना द्वारा जारी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान एयरफील्ड पर उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि विमान एयरफोर्स स्टेशन परिसर के भीतर ही क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन एवं राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के साथ-साथ स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की पुष्टि भी अभी तक नहीं हुई है। भारतीय वायुसेना ने कहा है कि घटनास्थल का विस्तृत आकलन किया जा रहा है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए आधिकारिक जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।