Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक PGI में बड़ी कार्रवाई: मेंटल हेल्थ विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजीव गुप्ता निलंबित

Summer express, रोहतक I पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGIMS) रोहतक प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मेंटल हेल्थ विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजीव गुप्ता को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में पीजीआई निदेशक कार्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, डॉ. राजीव गुप्ता को उनके खिलाफ शुरू की गई विभागीय एवं अनुशासनात्मक जांच पूरी होने तक निलंबित रखा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई पीजीआई परिसर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ से जुड़े एक मामले के संदर्भ में की गई है।

बताया जा रहा है कि संबंधित मामले में संभावित अनियमितताओं और संलिप्तता की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संस्थान प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से निलंबन का निर्णय लिया है।

पीजीआई प्रबंधन की इस कार्रवाई को संस्थान में जवाबदेही और प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत

Summer express, बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकराने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल...

जालंधर डबल मर्डर केस में नया मोड़: गैंगस्टर जोगा फोल्ड़ीवाल के नाम से सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा

Summer express, जालंधर। बस्तियात क्षेत्र के दशमेश नगर में गोली लगने से दो युवकों की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतकों की पहचान अमन नगर मॉडल हाउस निवासी सिमरनजीत सिंह और न्यू दशमेश नगर निवासी सौरभ के रूप में हुई थी। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर...

पंचायत चुनावों की जीत का श्रेय लेने पर भाजपा पर बरसे यादविंदर गोमा, बोले- युवाओं को जल्द मिलेंगे रोजगार के अवसर

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: आयुष एवं युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के मंत्री यादविंदर गोमा ने हमीरपुर स्थित सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर पंचायत चुनावों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान और उपप्रधान के चुनाव स्थानीय स्तर पर जनता द्वारा चुने जाते हैं, ऐसे...

अवैध शराब की सूचना पर पुलिस की छापेमारी: घर से देसी कट्टा बरामद , आरोपी फरार

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आजाद नगर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को घर से अवैध शराब तो नहीं मिली, लेकिन तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को...

हाथी खाना मंदिर के बाहर गंदगी से श्रद्धालु परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला छावनी। अंबाला छावनी स्थित प्रसिद्ध हाथी खाना मंदिर के बाहर फैली गंदगी और बदबू श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। मंदिर के मुख्य द्वार के आसपास नालों में जमा कचरा और गंदगी के ढेर स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति को उजागर कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.