Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुरानी दुश्मनी ने लिया खूनी रूप, देर रात युवकों पर बरसी गोलियां, शहर में दहशत

Summer express/कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:कुरुक्षेत्र में देर रात हुई गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। झांसा रोड स्थित जनता स्कूल के पास दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश कारण हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार घायल युवक अमन और कृष बाइक पर सवार होकर भद्रकाली मंदिर की ओर से जनता स्कूल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक काली स्कॉर्पियो उनके पास आकर रुकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन से 5 से 6 युवक नीचे उतरे, जिनमें से दो के हाथों में पिस्टल थीं। आरोपियों ने दोनों युवकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि करीब 18 से 20 राउंड फायरिंग की गई। कुछ हमलावरों के हाथों में गंडासी जैसे धारदार हथियार भी थे, जिनसे भी हमला किया गया।इस हमले में अमन को दो गोलियां लगीं। एक गोली उसकी कमर के पास रीढ़ की हड्डी के नजदीक लगी, जबकि दूसरी गोली पैर में लगी। वहीं कृष को भी गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। गोलीबारी के बाद दोनों युवकों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

घटनास्थल पर मौजूद कार्तिक नामक युवक ने आरोप लगाया कि वारदात को राहुल बारना और उसके साथियों ने अंजाम दिया है। उसका कहना है कि हमलावर कई स्कॉर्पियो गाड़ियों में आए थे। फायरिंग के दौरान उनकी एक गाड़ी तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इसके बाद आरोपी वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।घायल अमन के चचेरे भाई आकाश ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। उसका आरोप है कि कुछ दिन पहले राहुल बारना ने फोन पर अमन को जान से मारने की धमकी दी थी। परिवार का कहना है कि उसी धमकी के बाद इस हमले को अंजाम दिया गया।मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डीएसपी सुनील ने बताया कि पुलिस को तड़के करीब तीन बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया है कि घायल और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। घटनास्थल से गोली के पांच खोल, एक गंडासी और कुछ लाठियां बरामद की गई हैं। साथ ही नाले में गिरी स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया गया है।फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.