Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उनके अनुसार, दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास पहुंचे और बेहद करीब से गोलियां चलाकर मनीषा मित्तल की हत्या कर फरार हो गए।

निर्मंड (कुल्लू) निवासी यशपाल पिछले दो महीनों से स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि घटना के दिन मनीषा मित्तल किसी निजी कार्य से स्कूल से बाहर गई थीं। करीब 15 मिनट बाद जब वह वापस लौटीं तो वह मुख्य द्वार खोलने के लिए अपने सुरक्षा कक्ष से बाहर निकले। उसी दौरान यह दर्दनाक घटना उनके सामने घटी।यशपाल के अनुसार, जैसे ही मनीषा मित्तल स्कूल के मुख्य गेट के समीप पहुंचीं, नीचे की ओर जाने वाले रास्ते से दो युवक अचानक सामने आ गए। दोनों ने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एक हमलावर तेजी से उनके करीब पहुंचा और पिस्तौल निकालकर सीधे उन पर गोली चला दी।उन्होंने बताया कि पहली गोली लगते ही मनीषा मित्तल संभल भी नहीं पाईं थीं कि दूसरे युवक ने भी हमला शुरू कर दिया। दोनों आरोपियों ने मिलकर लगातार तीन गोलियां चलाईं। गोली लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर उसी रास्ते से तेजी से फरार हो गए, जहां से वे आए थे।

सुरक्षाकर्मी ने कहा कि पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अपनी सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने तुरंत स्कूल का गेट अंदर से बंद कर दिया और सुरक्षा कक्ष में जाकर छिप गए। उनका कहना है कि हमलावर गेट के बाहर थे जबकि वह अंदर मौजूद थे।यशपाल का मानना है कि आरोपी पहले से ही नीचे वाले रास्ते पर घात लगाकर बैठे थे। यदि वे मुख्य सड़क की ओर से आते तो उनकी गतिविधियां पहले ही नजर आ जातीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपने दो माह के कार्यकाल में उन्होंने मनीषा मित्तल को हमेशा शांत, विनम्र और सहयोगी स्वभाव का पाया। उन्होंने किसी भी पारिवारिक विवाद, आपसी तनाव या धमकी मिलने जैसी बातों की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस अब सुरक्षाकर्मी के बयान और आसपास के साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पालतू कुत्तों का पंजीकरण न करवाया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम हमीरपुर ने दी आखिरी चेतावनी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:शहर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा घरों में पालतू कुत्ते पाले जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के रिकॉर्ड में इनमें से अधिकांश कुत्तों का पंजीकरण ही नहीं हुआ है। नगर निगम हमीरपुर के पास अब तक महज 12 पालतू कुत्तों का पंजीकरण दर्ज है, जबकि शहरी क्षेत्र में पालतू कुत्तों की...

भीख मांगकर जमा किए 8.40 लाख रुपये, मौत के बाद खुला महिला की बचत का राज

Summer express , मंड्या। कर्नाटक के मंड्या जिले में एक 69 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी वर्षों की बचत का हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला ने सिक्कों और बैंक खाते में कुल 8.40 लाख रुपये जमा कर रखे थे। घर में रखे...

बठिंडा: गांव की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , बठिंडा। जिले के गांव जय सिंह वाला में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल समेत दो स्थानों की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एक दीवार पर ‘दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ जबकि दूसरी जगह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से संबंधित नारे लिखे पाए गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने...

पंडोह में बनेंगी दो नई टनलें, बाढ़ के खतरे से बाजार को मिलेगी राहत

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:पंडोह डैम में आपात स्थिति के दौरान बढ़ते जलस्तर से निपटने और पंडोह बाजार को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए दो नई टनलों का निर्माण किया जाएगा। बीबीएमबी प्रबंधन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है और अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। प्रस्तावित दोनों टनलों की लंबाई...

प्रधानमंत्री से डिजिटल संवाद करेंगे कांगड़ा के युवा, तीन दिन खेल गतिविधियों की धूम

Summer express /राहुल चावला, धर्मशाला -:युवाओं को खेलों से जोड़ने, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कांगड़ा में तीन दिवसीय विशेष खेल आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 27 अगस्त को NIFT कांगड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के साथ डिजिटल संवाद से होगी। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.