Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना के गांधी नगर में किराना व्यापारी के घर भीषण आग, लाखों का सामान राख

Summer express, लुधियाना । गांधी नगर क्षेत्र में सोमवार तड़के एक किराना व्यापारी के घर में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग मकान की दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में किराने का सामान और अन्य मूल्यवान वस्तुएं रखी हुई थीं। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद नीरज आहूजा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी घटनास्थल पर भेजा गया।

फायर ऑफिसर पंकज के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम करीब 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। हालांकि, क्षेत्र की मुख्य गली में सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दमकल कर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, डिंगरा परिवार अपने घर से ही किराने का कारोबार संचालित करता है। मकान की दूसरी मंजिल को गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था, जहां बड़ी मात्रा में किराना स्टॉक रखा गया था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद कूलिंग प्रक्रिया शुरू की गई ताकि आग दोबारा न भड़क सके।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.