Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कार लूटकांड का आरोपी गोली लगने से घायल

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस और कार लूटकांड में वांछित बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पिहोवा रोड स्थित मुर्तजापुर गांव के पास CIA-2 की टीम ने अंबाला में हुई कार लूट की वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके एक साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में दो अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार घायल आरोपी की पहचान बीड़ अमीन निवासी 24 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपी लविश कैथल जिले के किठाणा गांव का रहने वाला है। घायल विशाल को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विशाल करीब 10 से 15 दिन पहले ही जर्मनी से डिपोर्ट होकर भारत लौटा था और उसके बाद वह अपने घर भी नहीं गया था।

CIA-2 को गुप्त सूचना मिली थी कि अंबाला कार लूटकांड में शामिल आरोपी मुर्तजापुर गांव के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस के अनुसार एक गोली सरकारी वाहन को लगी, जबकि दूसरी गोली एक पुलिसकर्मी के बेहद नजदीक से गुजर गई। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें विशाल घायल हो गया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। वहीं उसका साथी लविश भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह मामला 12 जून की रात अंबाला में हुई कार लूट की घटना से जुड़ा है। टैक्सी चालक मंजीत कुमार ने शिकायत में बताया था कि चार युवकों ने कैथल जाने के लिए उसकी होंडा सिटी कार बुक की थी। रास्ते में अरुणाय कट के पास आरोपियों ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाई और हथियार के बल पर चालक को नीचे उतार दिया। इसके बाद आरोपी कार और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लूटी गई कार का इस्तेमाल किसी अन्य आपराधिक वारदात के लिए किया जाना था या नहीं। इसके अलावा विशाल के आपराधिक रिकॉर्ड और विदेश से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.