Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिक्षिका मनीषा मौत मामले में अब भी बरकरार रहस्य, CBI ने स्टेटस रिपोर्ट के लिए मांगा दो माह का समय

Summer express, भिवानी। ढाणी लक्ष्मणपुर निवासी शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत का मामला करीब दस माह बाद भी अनसुलझा बना हुआ है। मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को 9 जून तक अपनी स्टेटस रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करनी थी, लेकिन एजेंसी ने जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है। इसके बाद पंचकूला स्थित CBI कोर्ट ने रिपोर्ट जमा करने की नई तारीख 14 अगस्त निर्धारित की है।

मनीषा के पिता संजय कुमार ने बताया कि परिवार ने जांच की प्रगति जानने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि CBI ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो माह का अतिरिक्त समय मांगा है। उनका कहना है कि अब रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं और मनीषा की मौत आत्महत्या थी या फिर हत्या।

संजय कुमार ने कहा कि उनकी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि 7 जून को आयोजित महापंचायत में सरकार और CBI को मामले में ठोस प्रगति दिखाने के लिए 21 दिन का समय दिया गया था। महापंचायत में गठित कमेटी ने निर्णय लिया था कि यदि 29 जून तक मामले में कोई महत्वपूर्ण खुलासा नहीं होता, तो भिवानी उपायुक्त कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जाएगा।

मृतका के पिता का आरोप है कि CBI अधिकारियों ने कुछ समय पहले उनसे बातचीत के दौरान 15 दिन में स्थिति स्पष्ट करने का भरोसा दिया था, लेकिन वह समय भी बीत चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जांच पूरी हो चुकी है तो रिपोर्ट सार्वजनिक करने में देरी क्यों की जा रही है। उनके अनुसार इस मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

गौरतलब है कि ढाणी लक्ष्मणपुर की रहने वाली मनीषा सिंघानी एक प्ले स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं और आगे नर्सिंग की पढ़ाई करने की तैयारी कर रही थीं। 11 अगस्त 2025 को वह नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। दो दिन बाद 13 अगस्त को उनका शव गांव सिंघानी के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव की हालत बेहद खराब थी, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया था।

मामले को लेकर क्षेत्र में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे। लोगों की मांग पर शव का तीन बार पोस्टमार्टम कराया गया था। प्रारंभिक पुलिस जांच में मामले को आत्महत्या बताया गया था, लेकिन जनदबाव और लगातार उठती मांगों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जांच CBI को सौंप दी थी। अब पूरे मामले में CBI की स्टेटस रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे जांच की दिशा और निष्कर्षों पर तस्वीर साफ हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.