Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा ने शहीद स्माकर पर चलाया सफाई अभियान,दुष्यंत कुमार ने भी लगाया झाडू

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न जनहित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडी शहर के शहीद स्मारक परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने विशेष रूप से भाग लिया और स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर सदर विधायक अनिल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, सुमन ठाकुर, मांचली सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद स्मारक परिसर की सफाई की और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि यह देशवासियों के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें स्वच्छता अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर भारत का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी के प्रमुख संकल्पों में शामिल है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार समय-समय पर विभिन्न जागरूकता और जनभागीदारी कार्यक्रम संचालित कर रही है। गौतम ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करनाल से कैंसर के खिलाफ नई जंग शुरू:  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 अत्याधुनिक जांच वैन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल | करनाल के कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 अत्याधुनिक कैंसर जांच एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मोबाइल जांच वैन के माध्यम से अब गांव-गांव...

नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर अंबाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बनाए गए हेल्प डेस्क

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला, हरियाणा | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG-2026) को सुरक्षित, पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए अंबाला जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा के मद्देनज़र शहर के रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, वहीं परीक्षा...

जब तक नशे के खिलाफ आम आदमी पुलिस के साथ नहीं खड़ा होगा तब तक नशे का खात्मा नहीं होगा: वीरेश शांडिल्य

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।  एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब जो हरियाणा का बड़ा भाई है तब तक वहां आतंकवाद का खात्मा नहीं हुआ था जब तक आम आदमी सरकार व पुलिस के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ था और ऐसे ही हरियाणा,...

हरियाणा में किसानों को मिलेगी तय समय पर बिजली, कृषि फीडरों के लिए नया पीआरएम शेड्यूल लागू

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में कृषि कार्यों के दौरान बिजली आपूर्ति को अधिक व्यवस्थित, संतुलित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने कृषि फीडरों के लिए नया पावर रेगुलेटरी मैनेजमेंट (PRM) शेड्यूल जारी किया है। यह नया शेड्यूल 21 जून 2026 की...

हिसार में NEET अभ्यर्थी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रतियोगी परीक्षा के दबाव ने छीनी एक और जिंदगी

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.