Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में न्याय योजनाओं की समीक्षा करेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, दल-बदल मामले पर स्पीकर के अधिकारों का किया उल्लेख

धर्मशाला/राहुल -:केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सोमवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा, पवन काजल सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। मीडिया से बातचीत के दौरान मेघवाल ने धर्मशाला में आयोजित होने वाले एक महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न्याय व्यवस्था से जुड़ी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करना और उनके प्रभाव पर चर्चा करना है। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया जाएगा कि देश के हर नागरिक तक न्याय की पहुंच कैसे सुनिश्चित की जाए। मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार न्याय को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता भी भाग लेंगे। इसके अलावा न्याय से संबंधित योजनाओं की प्रगति, उनके परिणाम और समाज पर पड़े प्रभाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अनेक योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और उनकी पहुंच लगातार बढ़ी है।दल-बदल कानून से जुड़े प्रश्न पर मेघवाल ने कहा कि संबंधित मामले में एक गुट द्वारा क्षेत्रीय दल के साथ विलय का प्रस्ताव स्पीकर को सौंपा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार स्पीकर के पास है। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित सदस्य कांग्रेस के साथ न बैठने और अलग व्यवस्था की मांग कर चुके हैं।मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी विषयों पर संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है और जनहित को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.