Summer express, चंडीगढ़ l हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त सहित एक आयुक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने सर्च कमेटी का गठन कर दिया है, जो प्राप्त नामों पर विचार कर वैधानिक समिति को अपनी सिफारिशें भेजेगी।
जानकारी के अनुसार, पिछले महीने आयोग के मुख्य आयुक्त पद से रिटायर्ड आईएएस टी.सी. गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हो गया था। इसके बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में मुख्य आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, आयोग में एक मुख्य आयुक्त और चार आयुक्तों की नियुक्ति का प्रावधान है। फिलहाल खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है ताकि आयोग के कार्यों में कोई बाधा न आए।
सरकार द्वारा गठित सर्च कमेटी सभी योग्य उम्मीदवारों के नामों की समीक्षा करेगी और अंतिम चयन के लिए वैधानिक समिति को अनुशंसा भेजेगी।