Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

6 वर्षीय अव्यान कौशिक ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान

Summer express, अंकुर कपूर,  अंबाला I अंबाला कैंट के छह वर्षीय अव्यान कौशिक ने अपनी असाधारण प्रतिभा से एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2026 में अपना नाम दर्ज कराया है। नन्हे स्केटर अव्यान ने स्केट्स पर संतुलन बनाए रखते हुए एक हाथ से लगातार 1055 बार बास्केटबॉल ड्रिब्लिंग कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे अंबाला का गौरव बढ़ाया है।

खड़गा आर्मी प्राइमरी स्कूल के छात्र अव्यान ने महज 6 साल 6 महीने 9 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 10 मिनट 20 सेकंड तक स्केट्स पर लगातार संतुलन बनाए रखते हुए दाएं हाथ से बास्केटबॉल ड्रिब्लिंग की। इस दौरान उनका संतुलन और गेंद पर नियंत्रण दोनों ही शानदार रहे। इतनी कम उम्र में उनकी एकाग्रता और खेल कौशल ने सभी को प्रभावित किया है।

अव्यान ने बताया कि उन्हें बचपन से ही स्केटिंग का बेहद शौक है और रिकॉर्ड बनाकर उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह इससे भी बड़ा रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य लेकर मेहनत करेंगे।

अव्यान की इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता और कोच की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी माता शिल्पा ने बताया कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जरूरत केवल उसे पहचानकर सही दिशा देने की होती है। उन्होंने कहा कि अव्यान ने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर 200-300 ड्रिब्लिंग से शुरुआत कर 1000 से अधिक ड्रिब्लिंग तक का सफर तय किया।

वहीं अव्यान के पिता ने बताया कि बेटे को बचपन से ही मेडल जीतने और नई उपलब्धियां हासिल करने का जुनून रहा है। वह घर में भी स्केट्स पहनकर अभ्यास करता रहता था। आज कम उम्र में रिकॉर्ड बनाकर अव्यान ने पूरे परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।

अव्यान कौशिक की यह उपलब्धि उन बच्चों के लिए प्रेरणा है, जो खेलों में आगे बढ़कर देश और समाज में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 19 बच्चे मुक्त

summer express , ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने कथित बाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए 19 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कई जिलों में फैले नेटवर्क के...

लुधियाना में एंबुलेंस से ऑडी की टक्कर के बाद विवाद, डॉक्टर पर चाबी निकालने का आरोप

Summer express, लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के पास एंबुलेंस और ऑडी कार के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडी चालक डॉक्टर ने एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई की और उसकी चाबी निकाल ली। चाबी निकलने के बाद एंबुलेंस का इंजन और एसी बंद हो गया, जिससे उसमें...

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...

अंबाला में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का बढ़ा आतंक, छात्रा घायल

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे और महिलाएं घायल हो रहे हैं। वहीं अब स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने छात्रा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.