Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदकोट में सनसनीखेज लूट: मशीनों से भरा कैंटर बदमाशों ने छीना, चालक को अगवा कर छोड़ा

Summer express, फरीदकोट । जिले के गांव चंदबाजा के पास देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई, जहां सफेद रंग की कार में सवार चार अज्ञात बदमाशों ने एक कैंटर चालक को धमकाकर मशीनों से लदा कैंटर लूट लिया और फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाश चालक को अपने साथ भी ले गए और कुछ दूरी पर छोड़कर पुलिस में शिकायत न करने की धमकी देते हुए कोटकपूरा की ओर भाग निकले। पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सतनाम सिंह पुत्र सुलक्खण सिंह, निवासी गांव बग्गा खुर्द (तहसील लोपोके, जिला अमृतसर) ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है और उसके पास पांच कैंटर हैं। इनमें से एक कैंटर (PB-02-EV-9788) उसका चालक मंधीर सिंह पुत्र चंद सिंह, निवासी गांव संगतपुरा (थाना चोला साहिब, जिला तरनतारन) चला रहा था।

15 जून की शाम करीब 8:30 बजे यह कैंटर अमृतसर से गुजरात के राजकोट के लिए गत्ता काटने वाली मशीनें लादकर रवाना किया गया था। रात लगभग 11 बजे चालक चंदबाजा के पास एक ढाबे पर खाना खाने और आराम करने के लिए रुका और 16 जून की तड़के करीब 1 बजे आगे के लिए रवाना हुआ।

शिकायत के मुताबिक, जैसे ही कैंटर चंदबाजा ओवरब्रिज के पास पहुंचा, पीछे से आई सफेद कार में सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने चालक को डराकर कैंटर पर कब्जा कर लिया और उसे भी अपने साथ ले गए। कुछ दूरी पर गांव कलेर के पास एक ढाबे के नजदीक चालक को उतार दिया गया, जबकि बदमाश कैंटर लेकर कोटकपूरा की ओर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान व कैंटर की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.