Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेलगावी में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला, पति गिरफ्तार

Summer express, बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गांव की एक विधवा महिला के साथ कथित संबंध बनाए रखने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

मामला गोकाक तालुक के शिंडिकुराबेट गांव का है, जहां रहने वाली सक्कुबाई पटायात की कथित तौर पर उसके पति संतोष पटायात ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी को बेलहोंगल तालुक के मारकुम्बी गांव स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर ले गया था, जहां वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 जवानों ने 50 घर खंगाले

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कलायत की सेंसी बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए...

चिंतपूर्णी से दावेदारी जता रहे सतीश गोगी बोले- विधायक बबलू का विकास अपनों के पोषण तक सीमित

ऊना, राकेश -:भाजपा जिला एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं गगरेट ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सतीश गोगी ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। यदि पार्टी नेतृत्व उन पर विश्वास...

लुहणू मैदान में अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज, एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों की होगी परख

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त किरण भड़ाना ने पहले मुकाबले की बैटिंग सेरेमनी के साथ किया। इस अवसर पर पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी नौशीन विशेष रूप से मौजूद रहीं। देशभर से पहुंची युवा महिला...

बिहार फाउंडेशन ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को छठ पूजा समारोह का निमंत्रण दिया

Summer express,चंडीगढ़। बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. रूपेश सिंह के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले छठ पूजा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।...
Summer Express - Auto Draft

महाराष्ट्र में दो गुटों की लड़ाई रोकने पहुंचे मजदूर की हत्या, 12 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नांदेड जिले में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे मजदूर पर दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.