Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर नगर निगम SDO की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कार में मिला शव

Summer express, यमुनानगर। नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार की बुधवार तड़के बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल के पास निर्माणाधीन सीएनजी पंप के समीप सड़क किनारे खड़ी कार के अंदर मिला।

पुलिस के अनुसार, कार के सभी दरवाजे अंदर से लॉक थे और भीतर धीमी आवाज में संगीत चल रहा था। जब पुलिस ने शीशा तोड़कर दरवाजा खोला तो दीपक कुमार ड्राइविंग सीट पर मृत अवस्था में मिले। उनके मुंह से खून निकलने के भी निशान पाए गए।

घटना की जानकारी मृतक के मोबाइल पर आए कॉल के जरिए परिजनों को दी गई। परिजनों ने बताया कि दीपक कुमार यमुनानगर से अपने घर पलवल के लिए रवाना हुए थे। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रमाला थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

यमुनानगर नगर निगम SDO की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कार में मिला शव

Summer express, यमुनानगर। नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार की बुधवार तड़के बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल के पास निर्माणाधीन सीएनजी पंप के समीप सड़क किनारे खड़ी कार के अंदर मिला। पुलिस के अनुसार, कार के सभी दरवाजे अंदर...

बेलगावी में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला, पति गिरफ्तार

Summer express, बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गांव की एक विधवा महिला के साथ कथित संबंध बनाए रखने के लिए इस...

फरीदकोट में सनसनीखेज लूट: मशीनों से भरा कैंटर बदमाशों ने छीना, चालक को अगवा कर छोड़ा

Summer express, फरीदकोट । जिले के गांव चंदबाजा के पास देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई, जहां सफेद रंग की कार में सवार चार अज्ञात बदमाशों ने एक कैंटर चालक को धमकाकर मशीनों से लदा कैंटर लूट लिया और फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाश चालक को अपने साथ भी ले गए और...

कुशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल की बड़ी जीत, बिना निवेश हर साल मिलेंगे 600 करोड़: सुक्खू

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि कुशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर केंद्र और संबंधित राज्यों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल प्रदेश का पक्ष मजबूती से रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ है। मुख्यमंत्री के अनुसार, परियोजना के शुरू होने...

नीरज भारती के आरोपों पर भाजपा का हमला तेज, राजेंद्र राणा बोले— कांग्रेस के भीतर से ही उजागर हो रही सच्चाई

Summer express/ऊना,राकेश-: ऊना में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और दो बार विधायक रह चुके नीरज भारती द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोपों का समर्थन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.