Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तरनतारन में दर्दनाक सड़क हादसा, जन्मदिन से लौटते 5 दोस्त हादसे का शिकार, एक की मौत

Summer express , तरनतारन। जन्मदिन की खुशियां मनाकर लौट रहे एक ही गांव के पांच दोस्तों की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, खडूर साहिब क्षेत्र के गांव कदगिल निवासी पांच दोस्त अपने साथी स्माइल प्रीत सिंह का जन्मदिन मनाने अमृतसर के एक होटल गए थे। देर रात करीब 11 बजे सभी स्विफ्ट कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 पर गांव बंडाला के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक उनकी कार की सामने चल रहे ट्राले से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में गुरलाल सिंह (19) पुत्र निशान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, राजदीप सिंह और स्माइल प्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना जंडियाला गुरु के अंतर्गत पुलिस चौकी बंडाला की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

परिजनों के मुताबिक, गुरलाल सिंह ने पिछले वर्ष 12वीं कक्षा पास की थी और वह नौकरी की तलाश में था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है और उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार को गांव कदगिल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि फरार ट्राला चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.