Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

22 जून तक पंजाब में मौसम का येलो अलर्ट, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना

Summer express, लुधियाना। पंजाब में मौसम को लेकर अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 22 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना बनी हुई है।

हालांकि वीरवार को भी येलो अलर्ट प्रभावी रहा, लेकिन अधिकांश जिलों में दिनभर तेज धूप और बादलों की आवाजाही देखने को मिली। कई इलाकों में हवाएं भी चलती रहीं, जिससे गर्मी से आंशिक राहत महसूस की गई। इसके बावजूद तापमान ऊंचे स्तर पर बना रहा।

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पटियाला में 40 डिग्री, पठानकोट और फरीदकोट में 39.5 डिग्री, रूपनगर में 39 डिग्री, फिरोजपुर में 38.7 डिग्री तथा लुधियाना में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में पंजाब के औसत तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 जून तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - हिमाचल में 366 करोड़ की शहरी परियोजनाओं को मंजूरी, विक्रमादित्य सिंह ने बताया बड़ी उपलब्धि

हिमाचल के विकास को मिली रफ्तार, केंद्र से 7500 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने का दावा

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि राज्य के विकास को गति देने के लिए उन्होंने बीते साढ़े तीन वर्षों के दौरान केंद्र सरकार से विभिन्न विकास योजनाओं और सड़क परियोजनाओं के लिए लगभग 7500 करोड़ रुपये की स्वीकृति हासिल की है। उनका कहना है कि प्रदेश...

ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज ने छात्र को बनाया हथियार तस्करी का मोहरा, डेढ़ माह में पहुंचाए 20 से अधिक हथियार

Summer express, रोहतक। महम सीआईए पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक 20 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान जनता कॉलोनी निवासी कृत के रूप में हुई है, जो बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस ने उसके कब्जे से मेड इन चाइना रिवॉल्वर समेत दो...

कर्नाटक में प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या, मंदिर यात्रा के बहाने रची खौफनाक साजिश

Summer express, बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने की चाहत में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए धार्मिक आस्था और विश्वास का सहारा लिया। पुलिस...

लुधियाना की तीन मंजिला हौजरी फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का सामान राख

Summer express, लुधियाना । शहर के पुरानी माधोपुरी स्थित तिलक नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक तीन मंजिला हौजरी फैक्टरी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। जानकारी के अनुसार, एम.जे. ब्यास...

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

Summer express,धर्मशाला/राहुल चावला-: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.