Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, विकसित भारत के संकल्प को बताया भाजपा की प्राथमिकता

Summer express,  सुंदर कुंडू , पलवल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क, जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत पलवल के आलापुर स्थित मोनार्क बैंक्विट हॉल में प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पलवल पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता का जिले के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

अपने संबोधन में डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आधारभूत ढांचे, औद्योगिक विकास, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण और विदेश नीति के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक जिला-एक उत्पाद’ जैसी योजनाओं ने स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को नई दिशा दी है और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डॉ. गुप्ता ने पलवल की जनता द्वारा मिले स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास उन्हें संगठन और समाज की सेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।

प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए समाजहित और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही संगठन का विस्तार और जनसेवा के लक्ष्य पूरे किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, होडल विधायक हरेंद्र सिंह, फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, अरविंद यादव, सुभाष कत्याल, चरण सिंह तेवतिया, जवाहर सिंह सोरोत, समाजसेवी मनोज रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और युवाओं के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और विकास तथा जनसेवा की भावना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.