Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, 7 से 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका

नई दिल्ली | देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर लगभग सभी राज्यों में नजर आने लगा है। कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है तो कहीं लगातार तेज़ बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 से 12 जुलाई तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में बारिश और आंधी का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खासतौर पर 9 जुलाई को तेज़ बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली को मिल सकती है उमस से राहत

राष्ट्रीय राजधानी में भी मौसम में बदलाव के संकेत हैं। अगले छह दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

उत्तर भारत में मौसम रहेगा मेहरबान

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने इन राज्यों में भी गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है।

दक्षिण भारत में तेज़ होगी बारिश

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में 7 और 8 जुलाई को हल्की बारिश का अनुमान है, जबकि 9 से 12 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौर

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर में भी अगले कुछ दिन भारी बारिश और तेज़ हवाओं के साथ बीत सकते हैं। IMD ने इन क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी जारी की है।

मध्य और पूर्वी भारत में बढ़ सकती हैं दिक्कतें

छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 12 जुलाई तक हल्की से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ जगहों पर जलभराव और बिजली गिरने की आशंका है।

पश्चिमी भारत भी होगा प्रभावित

महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कोंकण और सौराष्ट्र में अगले छह दिनों तक मूसलधार बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में सड़कें जलमग्न होने और यातायात बाधित होने की आशंका है।

पूरे देश में सक्रिय है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी मानसून को पूरे देश में सक्रिय बनाए हुए है। आने वाले दिनों में इसका प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.