Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्रिक्स सम्मेलन में बोले पीएम मोदी: आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, पीड़ितों और समर्थकों को एक तराजू में नहीं तौल सकते

नई दिल्ली  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई में किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि आतंक के शिकार और उसका समर्थन करने वालों को एक नजर से नहीं देखा जा सकता।

पहलगाम हमला मानवता पर सीधा हमला

पीएम मोदी ने शांति एवं सुरक्षा सत्र को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को भारत की आत्मा, पहचान और गरिमा पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा, “यह हमला सिर्फ भारत पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर हमला था।” पीएम ने सभी देशों से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने की अपील की।

आतंकवाद पर कार्रवाई ‘सुविधा’ नहीं, सिद्धांत होनी चाहिए

प्रधानमंत्री ने कहा, “आतंकवाद आज पूरी दुनिया के सामने सबसे गंभीर चुनौती है। इसकी निंदा केवल परिस्थिति के अनुसार नहीं, बल्कि सिद्धांत के आधार पर होनी चाहिए।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी आतंकी हमले को अंजाम देने वाले का देश कौन-सा है, यह देखना इंसानियत के साथ विश्वासघात होगा।

चीन पर परोक्ष निशाना

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के कई आतंकियों को वैश्विक आतंकी घोषित करने के भारत के प्रयासों में अड़ंगा लगाया है। मोदी ने कहा, “आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में अंतर नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो सवाल उठता है कि क्या हम वास्तव में आतंकवाद से लड़ने को लेकर गंभीर हैं?”

भारत के साथ खड़े देशों को धन्यवाद

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के बाद भारत के समर्थन में आए मित्र देशों का आभार जताया। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी।

गाजा संघर्ष पर जताई चिंता

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने गाजा पट्टी में बिगड़ती मानवीय स्थिति को भी चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में जारी तनाव और विवादों के बीच शांति ही एकमात्र समाधान है।

भारत शांति और संवाद का पक्षधर”

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत भगवान बुद्ध और महात्मा गांधी की भूमि है, जहां हिंसा के लिए कोई जगह नहीं। हम हर उस प्रयास का समर्थन करते हैं जो दुनिया को संघर्ष से दूर और सहयोग की राह पर ले जाए।”

ब्रिक्स सम्मेलन में दिखी एकजुटता, लेकिन कुछ प्रमुख नेता रहे अनुपस्थित

ब्राजील में हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हिस्सा नहीं लिया। सम्मेलन की मेज़बानी ब्रिक्स अध्यक्ष ब्राजील ने की है। इस बार के सम्मेलन में वैश्विक शांति, सुरक्षा और साझेदारी को लेकर विशेष चर्चा हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.