Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देवरिया में घर में लगी आग से महिला की मौत, मातम में डूबा इलाका

देवरिया (उत्तर प्रदेश) |  जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय महिला की जलकर मौत हो गई। सलाहाबाद मोहल्ले में स्थित एक किराए के मकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया।

सुबह अचानक कमरे में लगी आग

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे किराए के मकान के एक कमरे में आग भड़क उठी। उस वक्त कमरे में महिला सुनीता और उनकी बहू रेशमा मौजूद थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि सुनीता फंस गईं और बाहर नहीं निकल सकीं। हादसे के समय सुनीता का बेटा धनंजय और बेटी सोनम किसी काम से बाहर गए हुए थे।

स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन…

जैसे ही मोहल्ले वालों को घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसी की कोशिश कारगर नहीं हो पाई और सुनीता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक विशेषज्ञों व डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। सलेमपुर के सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने सुनीता के बेटे और बहू से पूछताछ शुरू कर दी है और हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में गहरा मातम छा गया है। लोग अब भी स्तब्ध हैं कि यह भयावह हादसा आखिर कैसे हो गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानदेय वृद्धि नवंबर से लागू करने पर आंगनवाड़ी कर्मियों में रोष, अप्रैल से एरियर देने की मांग

Summer express/ शिमला-: आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन, संबंधित सीटू, शिमला जिला कमेटी ने प्रदेश सरकार की ओर से मानदेय वृद्धि को 1 नवंबर 2026 से लागू करने के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है। यूनियन ने मांग की है कि बजट सत्र 2026-27 में घोषित 1,000 रुपये की मानदेय वृद्धि अप्रैल 2026 से लागू...

नालदेहरा में सीएम सुक्खू ने खेला गोल्फ, कोटी गोल्फ कप-2026 के विजेताओं को सीएम सुक्खू ने किया सम्मानित

पर्यटन विकास के लिए 15 हजार करोड़ निवेश की योजना Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिले के नालदेहरा स्थित ऐतिहासिक गोल्फ कोर्स में आयोजित दो दिवसीय कोटी गोल्फ कप-2026 टूर्नामेंट का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 80 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत...

स्पेन में बड़ा बस हादसा, 83 लोग घायल; सात की हालत गंभीर

Summer express, मैड्रिड। स्पेन के बार्सिलोना के निकट एक बस अनियंत्रित होकर गहरी ढलान में जा गिरी। इस दुर्घटना में 83 लोग घायल हो गए, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, हादसा कैटालोनिया क्षेत्र के फोगार्स दे मोंत्क्लूस इलाके में हुआ। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध...

मोगा में घर के बाहर खड़े चार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

Summer express, मोगा। पंजाब के मोगा शहर के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर के बाहर खड़े चार युवकों पर बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में सवार हथियारबंद हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो...

चक्रवात ‘अर्नब’ 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, 125 किमी तक चलेगी हवा

Summer express, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यह तूफान तेजी से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 28 अक्टूबर 2026 को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। तूफान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.