Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन में तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर 60 फीट गहरी खाई में गिरी, युवक-युवती बाल-बाल बचे

Summer express, सोलन , भूपेंद्र ठाकुर | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सब्जी मंडी के पास तेज गति से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और करीब 50 से 60 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि उसमें सवार युवक और युवती की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। पुल से जोरदार टक्कर के बाद कार हवा में उछलते हुए नीचे दूसरी ओर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और आसपास मौजूद लोग हादसा देखकर दंग रह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवक और युवती को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दोनों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है।

अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है। पहाड़ी क्षेत्रों में तेज गति से वाहन चलाना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। प्रशासन ने भी वाहन चालकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित ड्राइविंग करने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सोलन में तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर 60 फीट गहरी खाई में गिरी, युवक-युवती बाल-बाल बचे

Summer express, सोलन , भूपेंद्र ठाकुर | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सब्जी मंडी के पास तेज गति से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और करीब 50 से 60 फीट...

अंबाला शहर की कॉलोनियों को वैध करने सहित विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Summer exअंबाला , अंकुर कपूर। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद नरेंद्र पाली, पुनीत कवि, हरजीत सिंह बब्बल, कुलदीप सिंह गुल्लू, रविंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रधान हरकेश, अशोक सोनी, दविंदर बक्शी,...

कुरुक्षेत्र में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार सख्त : सोसायटी मैनेजर दोबारा सस्पेंड करने और कॉलोनाइजर पर केस दर्ज करने के आदेश

Summer express, कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र में आयोजित लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कई अहम निर्देश जारी किए। मंत्री ने गांव किरमच की को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को दोबारा निलंबित करने, जांच पूरी होने तक बहाल...

गुरुग्राम के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी, दानपात्र तोड़कर ऑटो में फरार हुए बदमाश

Summer express, गुरुग्राम | गुरुग्राम में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब धार्मिक स्थल भी उनके निशाने पर आ गए हैं। शहर के सेक्टर-46 स्थित जल विहार सोसायटी के हनुमान मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र में...

सोनीपत डीसी ऑफिस में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 30 हजार लेते क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा

Summer express, सोनीपत  | सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय में तैनात एक क्लर्क को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचेत हुड्डा के रूप में हुई है, जो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.