Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अक्षय शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने सोमवार को 2027 विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पंजाब में एक बार फिर शांति, स्थिरता और विकास का दौर लौटेगा।

अक्षय शर्मा ने कहा कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी, क्योंकि प्रदेश की जनता कानून व्यवस्था बनाए रखने में आम आदमी पार्टी सरकार की विफलता को समझ चुकी है। उन्होंने यह बात आज हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ हुई मुलाकात के बाद कही। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और राज्यसभा सदस्य डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी भी मौजूद रहे। वरिष्ठ भाजपा नेताओं में किरीत ढिल्लों, बलजीत सिंह और संचित शर्मा सहित अन्य नेता भी बैठक में उपस्थित थे।

अक्षय शर्मा ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही प्रभावी और जवाबदेह शासन देने में सक्षम है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राजनीतिक दलों ने पंजाब को निराश किया है और आम आदमी पार्टी सरकार के रवैये के कारण प्रदेश की शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित हुई है।

अमृतसर में विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच लोकप्रियता रखने वाले अक्षय शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अमृतसर से जुड़े सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर उनके प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने पंजाब में बढ़ते नशे, बेरोजगारी और आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान सरकारी स्कूलों के गिरते स्तर जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंजाब और यहां की जनता से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और प्रगति का पर्याय है और पंजाब की जनता अब राज्य की बागडोर भाजपा के हाथों में सौंपना चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में पंजाब एक बार फिर विकास, शांति और खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...

अक्षय शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने सोमवार को 2027 विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पंजाब में एक बार फिर शांति, स्थिरता और विकास का दौर लौटेगा। अक्षय शर्मा ने कहा कि पंजाब...

150 करोड़ के कोटक महिंद्रा बैंक घोटाले में नौ के खिलाफ चार्जशीट फाइल

Summer express,Monika Rawat, चंडीगढ़। कोटक महिंद्रा बैंक में हुए 150 करोड़ के घोटाले में कार्रवाई को तेज करते हुए हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सोमवार की देरशाम पंचकूला कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में वित्तीय घोटाले के मामले में नौ लोगों के आरोपी बनाया गया है। इनमें कोटक...

सोलन में तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर 60 फीट गहरी खाई में गिरी, युवक-युवती बाल-बाल बचे

Summer express, सोलन , भूपेंद्र ठाकुर | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सब्जी मंडी के पास तेज गति से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और करीब 50 से 60 फीट...

अंबाला शहर की कॉलोनियों को वैध करने सहित विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Summer exअंबाला , अंकुर कपूर। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद नरेंद्र पाली, पुनीत कवि, हरजीत सिंह बब्बल, कुलदीप सिंह गुल्लू, रविंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रधान हरकेश, अशोक सोनी, दविंदर बक्शी,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.