Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच रिटायरमेंट प्लानिंग, फाइनेंशियल सिक्योरिटी और एम्प्लॉयर (नियोक्ता) व एम्प्लॉई (कर्मचारी) दोनों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम के फायदों के बारे में जागरूकता पैदा करना था।

इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई अमृतसर ज़ोन के कन्वीनर जयदीप सिंह ने भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला और इस सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए फाइनेंशियल इन्क्लूजन (वित्तीय समावेशन) और लॉन्ग-टर्म सिक्योरिटी को बढ़ावा देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। लघु उद्योग भारती अमृतसर के अध्यक्ष अमित कपूर ने कहा कि कर्मचारियों का कल्याण और फाइनेंशियल सिक्योरिटी टिकाऊ बिजऩेस ग्रोथ के लिए ज़रूरी हैं।

पीएफआरडीए के सहायक प्रबंधक अभिषेक धीमान ने एमएसएमई के लिए एनपीएस के फायदे, एनरोलमेंट प्रोसेस और टैक्स फायदों पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए उन्होंने एनपीए की विशेषताओं, एम्प्लॉयर और एम्प्लॉई के फायदों, टैक्स इंसेंटिव, इन्वेस्टमेंट फ्लेक्सिबिलिटी और एनरोलमेंट प्रोसेस के बारे में विस्तार से बताया।

इस मौके पर बोलते हुए, पंजाब ट्रेड कमीशन के सदस्य शीतल जुनेजा ने एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सोशल सिक्योरिटी और फाइनेंशियल इन्क्लूजन के महत्व पर ज़ोर दिया। सत्र का संचालन करते हुए लघु उद्योग भारती,अमृतसर की उपाध्यक्ष सुश्री प्रियंका गोयल ने आज के बदलते आर्थिक माहौल में वित्तीय सुरक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।

पीएचडीसीसीआई अमृतसर ज़ोन के को-कन्वेनर निपुण अग्रवाल ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि एमएसएमई सेक्टर के लिए एनपीएस एक असरदार और किफायती सोशल सिक्योरिटी समाधान है, जो कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ा सकता है, वर्कफोर्स रिटेंशन में सुधार कर सकता है और टिकाऊ बिजऩेस ग्रोथ में योगदान दे सकता है।

पीएचडीसीसीआई के असिस्टेंट सेक्रेटरी सुमित कुमार ने ओपन हाउस सेशन का संचालन किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...

अक्षय शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने सोमवार को 2027 विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पंजाब में एक बार फिर शांति, स्थिरता और विकास का दौर लौटेगा। अक्षय शर्मा ने कहा कि पंजाब...

150 करोड़ के कोटक महिंद्रा बैंक घोटाले में नौ के खिलाफ चार्जशीट फाइल

Summer express,Monika Rawat, चंडीगढ़। कोटक महिंद्रा बैंक में हुए 150 करोड़ के घोटाले में कार्रवाई को तेज करते हुए हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सोमवार की देरशाम पंचकूला कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में वित्तीय घोटाले के मामले में नौ लोगों के आरोपी बनाया गया है। इनमें कोटक...

सोलन में तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर 60 फीट गहरी खाई में गिरी, युवक-युवती बाल-बाल बचे

Summer express, सोलन , भूपेंद्र ठाकुर | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सब्जी मंडी के पास तेज गति से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और करीब 50 से 60 फीट...

अंबाला शहर की कॉलोनियों को वैध करने सहित विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Summer exअंबाला , अंकुर कपूर। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद नरेंद्र पाली, पुनीत कवि, हरजीत सिंह बब्बल, कुलदीप सिंह गुल्लू, रविंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रधान हरकेश, अशोक सोनी, दविंदर बक्शी,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.